आखिरी नरसिंग फुका जानेवाला है
Verse 1
आखिरी नरसिंग फुका जानेवाला है
तेरा मेरा सबका यीशु आनेवाला है
तु कहा होगा … 2
Verse 2
पहले तो मसिह में मुर्दे जी उठेंगे
बाकी जो हम जिन्दा है बदल जायेंगे
पल भर में यह देखो सब कुछ होनेवाला है
तु कहा होगा … 2
Verse 3
तेरे दिल के सारे गम बढते जायेंगे
बित गए जो लम्हें तेरे पास न आयेंगे
दुनिया में तु तन्हा ही रह जानेवाला है
तु कहा होगा … 2
Verse 4
तेरी दौलत तेरी शौहरत काम न आएगी
यह सब चीजे प्यारे तेरे साथ न आयेगी
सब चीजो का खत्मा जल्दी होनेवाला है
तु कहा होगा … 2