Stuti Songs
TLBC 8

आओ आनन्द मनाएं

Add to which set?

    Verse 1

    आओ आनन्द मनाएं (2)यीशु राजा मेरा हो गया,

    इस सृष्टि का पालनहारा, मेरे हृदय का राजा हुआ।

    Chorus

    अहा आनन्द है, परमानन्द है, क्या यह मेरा सौभाग्य है

    इस सृष्टि का पालनहारा, मेरे हृदय का राजा हुआ

    Verse 2

    मेरे बालकपन से उसने मुझे चुन लिया, मैं था भटका और दूर हो गया,

    उसकी करूणा ने फिर भी न छोड़ा, नया जीवन मुझे दे दिया

    Verse 3

    मैं बना रहूंगा प्रेम में अपने प्रभु के, चाहे कोई भी बाधा पड़े,

    उसकी आज्ञा को न भुलूंगा, जब तक उसका आना न हो

    Verse 4

    जब प्रभु आयेगा, मुझे साथ ले जायेगा, ताकि उसके साथ मैं रहूं,

    उसकी संगति में मैं बना रहूंगा, जहाँ आनन्द ही आनन्द है।

    What's wrong?

    TLBC 8 · आओ आनन्द मनाएं