आओ प्यारो शरण मसीह की
Chorus
आओ प्यारो शरण मसीह की,
वही हमारा परमेश्वर है।
Verse 1
वही सबका सृजनहारा, पालनहारा, तारणहारा,
स्वर्ग भूलोक पाताल का स्वामी, ×2
वही हमारा परमेश्वर है।
Verse 2
आत्मा प्रेम दया पवित्र, शक्ति,जीवन, ज्योति, शान्ति
और भी गुण, महिमा दिखलाते, ×2
वही हमारा परमेश्वर है।
Verse 3
स्वर्ग में महिमा, इच्छा, पूरी, होवे इस भूलोक के अन्दर
शीश नवाऐं जय ललकारें, ×2
वही हमारा परमेश्वर है।
Verse 4
दीन के बन्धु, हीन के सिन्धु, हर के प्रभु लाचार के प्रेमी
महिमा उसकी बुद्धि से बाहर, ×2
वही हमारा परमेश्वर है।