आवाज उठायेंगे… हम साज बजायेंगे
Verse 1
आवाज उठायेंगे… हम साज बजायेंगे…
हे येशु महान अपना…
यह गीत सुनायेंगे
Verse 2
संसार की सुन्दरता में…ये रूप जो तेरा ही…
इन चाँद सितारों में… है अक्स जो तेरा ही…
महिमा की तेरी बाते… हम सबको बतायेंगे…
Verse 3
दिल तेरा खजाना है… एक पाक मोहब्बत का…
यहाँ पा न सका कोई…सागर है तू उलफत का…
हम तेरी मोहब्बत से… दिल अपना सजायेंगे…
Verse 4
न देख सका हमको… तू पाप के सागर में…
और बन के मनुष्य आया…आकाश से सागर में…
मुक्ति का तू दाता है… दुनिया को बतायेंगे…