आवाज उठाएँगे, हम साज बजाएँगे
Chorus
आवाज़ उठाएँगे, हम साज बजाएँगें
है यीशु महान अपना, यह गीत सुनाएंगे।
संसार की सुन्दरता में, यह रूप तो तेरा ही
इन चाँद सितारों में, है अक्स तो तेरा ही
महिमा की तेरी बातें, हम सबको बताएँगे। है यीशु महान…
न देख सका हमको, तू पाप के सागर में
और बन के मनुष्य आया, आकाश से सागर में
मुक्ति का तू दाता है, दुनियाँ को बताएँगे। है यीशु महान…