अब वक्त सलीब उठाने का
Chorus
अब वक्त सलीब उठाने का
दुनिया में धूम मचाने का-2
Verse 1
अब जागिए नींद बिसारिए जी-2, यीशु नाम से नारे मारिऐ-2
अब सुस्त पड़े जो सोते हैं, अब वक्त है उनको जगाने का-2
Verse 2
यीशु बेटा बनके आया है-2, इस दुनिया को आन बचाया है-2
ज्योति दिलों में हमारे लाया है-2 यह वक्त है ज्योति चमकाने का-2
Verse 3
आत्मा के लो हथियार भाई-2 कमर कस के हो जाओ तैयार भाई-2
हर गली कूचे में जा जा के, यह वक्त है वचन सुनाने का-2
Verse 4
अब छोड़िए नींद पुरानी को-2 जो पापी को नर्क पहुंचाती है-2
अब सिखिए क्रूस कहानी को, यह वक्त नहीं सुस्ताने का-2
Verse 5
करो तौबा जो मुक्ति पानी है-2 और सोचो जान बचानी है-2
पापी बन्द गुनाहों से कर तौबा, अब वक्त कयामत आने का-2