ऐ मेरे मन, प्रभु की तू आराधना कर
Verse 1
ऐ मेरे मन, प्रभु की तू आराधना कर
Chorus
ऐ मेरे मन, प्रभु की तू आराधना कर
क्योंकि वो भला है
Verse 2
उपकार किये हैं तुझ पर, जब तुने नहीं जाना
फिर भी गले लगाया, क्योंकि यीशु भला है
Verse 3
जब जा रहा अंधकार से, हाथ पकड़कर चलाया
ले आया उजियाले में, क्योंकि यीशु भला है
Verse 4
विश्वास हीन था तू, विश्वास तुझे दिलाया
अपना प्यार जताया क्योंकि यीशु भला है