अनुग्रह तुझसे चाहते है
Chorus
अनुग्रह तुझसे चाहते हैं, हे स्वर्गीय पिता हम आते है।
कोई खूबी है न लियाकत, बख्शो हमको अपनी ताकत
खाली दिलों को लाते हैं। ×2
हे स्वर्गीय पिता हम आते है
हमने बहुत खताएँ की हैं, रहे निकम्मे जफाएँ की हैं,
शर्म से सिर झुक जाते हैं। ×2
हे स्वर्गीय पिता हम आते हैं।
तुम हो शक्तिमान प्रभुजी, कुदरत तुम्हारी शान यीशु जी
हम्द-ओ-सन्ना हम गाते हैं ×2
हे स्वर्गीय पिता हम आते हैं।
बंदे को तू कभी न भूले, दुःख सहे दुनियाँ में तूने,
उसी प्यार को चाहते हैं। ×2
हे स्वर्गीय पिता हम आते हैं।