अपनों को तो इस दुनिया में सब प्यार करते है
Chorus
अपनों को तो इस दुनिया में सब प्यार करते है
481480111822500कोरस :- अपनों को तो इस दुनिया में सब प्यार करते है
दुश्मन को भी प्यार करना मसीहा सिखाते है।
Verse 1
एक गाल पर जो कोई मारे जो चांटा दूसरा गाल भी देना
ले जाए कोई एक मील जबरन दो मील तू साथ जाना
अपनों को तो अपना सब कुछ सब लोग देते हैं।
गैरों पर भी सब कुछ लुटाना-मसीहा सिखाते हैं।
↻ Chorus
Verse 2
अपनों पे जैसा वैसा ही, अपने पड़ोसी से प्यार करो
यीशु मरा तेरे पापों के कारण यह विश्वास करो
अपनों पर तो लोग यहां पर ऐतबार करते हैं
कलामें खुदा पे विश्वास करना -मसीहा सिखाते हैं
↻ Chorus
Verse 3
जो दे तुमको कांटे उसका दामन फूलों से भर दो
प्रभु ने तुमको माफ किया तुम भी माफ कर दो
अपनों को गुनाहों की माफी सब लोग देते है
बैरों को भी माफ करना – मसीहा सिखाते हैं
↻ Chorus