बैतलहम के गौशाले में, जीवन का उजियाला है
Chorus
बैतलहम के गौशाले में, जीवन का उजियाला है,
यहाँ स्वयं आकाश उतर कर, इस धरती पर आया है ।
Verse 1
नभ में होती उसकी महिमा,
दूतों की वाणी में गौरव,
गाती हैं सागर की लहरें,
यीशु जग में आया है ।
Verse 2
खोज रहा संसार जिस था,
युग युग का संताप लिये
नव-जीवन की आशा बन कर,
जग का तारक आया है
Verse 3
क्यों होते मायूस ओ साथी,
देख जगत का अन्धियारा
दुख -चिता सब दूर करेगा
जो मरियम का जाया है ।
Verse 4
गाओं मिलकर यीशु की जय,
जय-जय यीशु मसीह की
जो पापों से मुक्ति देने,
जग में जन्म ले आया है ।