भजो मीठा नाम, प्रभु यीशु नाम
Chorus
भजो मीठा नाम, प्रभु यीशु नाम
प्यारे प्रभु यीशु का, करो आदरमान
भजो मीठा नाम.....
Verse 1
महिमा अपनी छोड़ के आया जगत में जन्म उसने पाया कुंवारी मरियम से
गरीब बनकर रहा सारे जीवन में ×2
मेरी जान का प्यारा प्रभु यीशु है। आ.आ.
↻ Chorus
Verse 2
पाप और श्राप के सारे घृणित रोगों को, दिल के गन्दे दागों को मिटाने को
यीशु ने बलिदान किया अपने आपको ×2
मेरी जान का प्यारा प्रभु यीशु है। आ.आ.
↻ Chorus
Verse 3
आयेगा फिर से अपने लोगों के लिए, अपने साथ आसमान पर ले जाने के लिए
आनन्द हर्ष पिता को देने के लिए ×2
मेरी जान का प्यारा प्रभु यीशु है। आ.आ.
↻ Chorus
Verse 4
पाप और श्राप, और दुष्ट की सारी चालों पर, देता है विजय वो, माँगो उससे वर
हृदय में वह शांति देता सरासर ×2
मेरी जान का प्यारा प्रभु यीशु है। आ.आ.
जय जय जय जय मिलकर गाओ भाईयों, खुशी का समाचार सबको जा के दो
हो जाओ तैयार सब उससे मिलने को, ×2
मेरी जान का प्यारा प्रभु यीशु है।आ.आ.
↻ Chorus