धन्य रात ,धन्य रात
Verse 1
धन्य रात,धन्य रात जिसमें ख्रीस्त कृपा नाथ
स्वर्ग से आया है जगत में, अपने पिता की गोद में से
पापी मनुष्य के पास, पापी मनुष्य के पास
धन्य रात, धन्य रात पापी लोग डरो मत
पापी से तुम्हें बचाने को ईश्वर बाप से मिलाने को
जग में वह आया है, जग में वह आया है
Verse 2
धन्य रात,धन्य रात, आ औऱ देख कैसी बात
वह जो सबका है सृजनहार एक कुवांरी से लेता अवतार
बैतलहम नगर में
धन्य रात, धन्य रात, भजन कर मेरे साथ
जो उस चरनी में पड़ा है,जान वह ईश्वर का बेटा है
यीशु है उसका नाम यीशु है उसका नाम
धन्य रात धन्य रात, तेरे पाप और अपराध
वह उठाने को आता है, केवल उसी से मुक्ति है
उस पर करो विश्वास, उस पर करो विश्वास ।