गाओ गाओ, जय के गीत गाओ ताली बजा के तुम गाओ
Chorus
गाओ गाओ, जय के गीत गाओ, ताली बजा के तुम गाओ
यीशु राजा जिन्दा हुआ हाल्लेलूयाह, खुशी से यह सबको सुनाओ।
Verse 1
कबर पर था एक बड़ा पत्थर, देखो कैसे हट गया वो
रोमी राज्य की मुहर, बंद न रख सकी, कभी भी ईश्वर के पुत्र को।
Verse 2
रो मत, रो मत, विलाप करो मत, गलील में जाकर कहो यह बात
कि वह वचन अनुसार कबर से निकला, जाओ सुनाओ समाचार।
Verse 3
हन्ना कैफा पुरनियों की सभा, खतरे से हुई परेशान
अंधकार की सामर्थ खत्म होने पर, बहुत घबराया शैतान।
Verse 4
ऊँचे करो सिर दरवाजों, आता है बड़ा बादशाह
नरसिंगे सितार और तबले बजाकर, गाओ तुम हल्लेलूयाह।