हृदय भेंट चढ़ाएँ प्रभु को
Chorus
हृदय भेंट चढ़ाएँ प्रभु को,
स्तुति प्रशंसा करें,
हम सब सन्त मिलकर।
Verse 1
पाप का भार उठाने, आया मसीह जग में
पापियों के सब पाप मिटाने, ×2
जीवन सनातन दिया।
Verse 2
संकट, क्लेश उठाया, नम्र और दीन बनकर
द्वार उद्धार का खोला प्रभु जी, ×2
सनातन आशा दी।
Verse 3
आश्चर्य स्वर्गीय प्रेम, हम पापियों के लिए
फिर मत जाना पापी जगत में, ×2
पाप में न फँसकर।
Verse 4
अर्पण करते हैं तुझको, आत्मा प्राण देह भी
रक्षा करो प्रभु इस जीवन की, ×2
विनती हमारी यही।