जब किसी ने यह मुझसे कहा, चलो प्रभु के घर को चले
Verse 1
जब किसी ने यह मुझसे कहा,
चलो प्रभु के घर को चले।
मेरा मन आनन्दित हुआ
मेरा मन झुमने लगा,
Verse 2
मैं तो प्रभु के घर को चला।
मैं तो प्रभु के घर को चला
Verse 3
1 झूम-झूमकर नाचते हुए,
नाचते हुए हम, हम आनन्द से,
मेरे यीशु से मिलने चला,
मेरे यीशु से मिलने चला... (मैं तो प्रभु।)
Verse 4
2 हे भोर के तारों अब जाग उठो,
हे वीणा के तारों अब बोलने लगो,
मेरे यीशु की प्रशंसा करो,
मेरे यीशु की प्रशंसा करो... (मैं तो प्रभु।)
Verse 5
3 कब जाकर मैं देखुँ उसे,
कब जाकर मैं पूजूँ उसे,
मेरा मन पूछने लगा,
मेरा मन सोचने लगा,, (मैं तो प्रभु।)