Stuti Songs
TLBC 106

जो क्रूस पे कुरबां है, वो मेरा मसीहा है

Add to which set?

    Verse 1

    जो क्रूस पे कुरबां है, वो मेरा मसीहा है

    Chorus

    जो क्रूस पे कुरबां है, वो मेरा मसीहा है; हर ज़ख्म जो उसका है;

    वह मेरे गुनाह का है, वह मेरे गुनाह का है

    Verse 2

    इस दुनियाँ में ले आए, मेरे ही गुनाह उसको; मेरे ही गुनाह उसको

    ये ज़ुल्म सितम उस पर, मैंने ही कराया है- मैंने ही कराया है

    Verse 3

    इन्सान है वह कामिल, और सच्चा ख़ुदा वह है; और सच्चा ख़ुदा वह है

    वह प्यार का दरिया है, सच्चाई का रास्ता है- सच्चाई का रास्ता है

    Verse 4

    देने को मुझे जीवन, खुद मौत सही उसने; खुद मौत सही उसने

    क्या खूब है कुरबानी, क्या प्यार अनोखा है- क्या प्यार अनोखा है

    What's wrong?

    TLBC 106 · जो क्रूस पे कुरबां है, वो मेरा मसीहा है