मैं आता हूँ तेरे पास प्रभु यीशु मेरे मसी
Chorus
मैं आता हूँ तेरे पास प्रभु यीशु मेरे मसीह
मेरे पापों के लिए ही, उद्धार दे दे मसीह।
स्वर्ग धाम छोड़ के आया, उद्धार देने मसीह
चरणों में तेरे मैं आता, तुझको ये दिल देता मसीह।
मुझे पापों से छुड़ाने, लहु क्रूस पर बहा दिया
कितना गहरा प्यार किया है, मैं भुला ना सकूँगा मसीह
मुझे पापों से छुड़ा ले, अपने राज्य में ले ले
आ जाओ मेरी ज़िन्दगी में, मेरी ज़िन्दगी तेरी मसीह।