मन का दीप जला जीवन दीप जला
Chorus
मन का दीप जला, जीवन दीप जला
ख्वाबों में खोया है, जाग ज़रा मतवाले।
सच ये बता दे तेरे मन में, रात ये कैसी छाई ?
अच्छा नहीं है देख संभल जा, यीशु से है जुदाई,
यीशु को अपना। यीशु को अपना। ख्वाबों में ......
यह दुनियाँ है ख्वाब सुनहरा, इस में जो फँस जाए,
रोए तड़पे चैन न पाए, घुट- घुट कर मर जाए,
मन का मैल धुला। मन का मैल धुला। ख्वाबों में ......
यीशु को तू अपने जीवन में, अपना मीत बना ले,
छोड़ दे अब यह दुनियाँ सुनहरी, दुनियाँ से मन तू फिरा ले,
होगा तेरा भला। होगा तेरा भला। ख्वाबों में ......