मन मन्दिर में बसने वाला
Chorus
मन मन्दिर में बसने वाला, ×2
यीशु तू है निराला।
जिसके मन में तू जनम ले, अविनाशी आनन्द से भर दे;
आदि अनन्त और प्रीति रीत की, ×2
जल जायेगी ज्वाला।
पाप में दुनिया डूब रही थी, परम पिता से दूर रही थी;
महिमा अपनी आप ही तज कर, ×2
रूप मनुष्य ले आया।
प्रेम हमें अनमोल दिखाया, प्रेम के खातिर रक्त बहाया;
क्रूस पर अपनी जान को देकर, ×2
मौत से हमें छुड़ाया।
हर विश्वासी प्रेम से आये, खुशी से अपनी भेंट चढ़ाए;
अन्धकार अब सब दूर हुआ है, ×2
मन में हुआ उजाला।