मन तो प्रभु का मन्दिर है, तन अपना दान करो
Chorus
मन तो प्रभु का मन्दिर है, तन अपना दान करो
अपने प्रभु की सेवा में, सब अपना दान करो।
Verse 1
है याद तुम्हें जन्में थे तुम पाप के सागर में
और पाने तुम्हें आया, वह पाप के सागर में
उस प्यारे प्रभु के नाम के लिये कुछ अपना दान करो।
Verse 2
कल तुम जो भटकते थे, अनजान सी राहों में
यीशु ने बचा लिया, अपने प्यार की बाहों में
जो भी मिला है प्रभु में तुम्हें, औरों को दान करो।
Verse 3
अन्धकार से जीवन में, वह रोशनी ले आया
उस रोशनी में हमने, एक मार्ग नया पाया
जीवन तुम्हारा है उसके लिए, जीवन बलिदान करो।