Stuti Songs
TLBC 136

मेरे गीतों का विषय तू मेरी आराधना

Add to which set?

    Chorus

    मेरे गीतों का विषय तू मेरी आराधना

    मेरे गीतों का विषय तू मेरी आराधना ×2

    ः- तेरी महिमा मुझ से होवे, ये मेरी है कामना। ×2

    मेरे गीतों का विषय………

    Verse 1

    तुझको मैंने मेरे प्रभुजी जब से पाया है, तेरे अनोखे प्रेम के आगे शीश झुकाया है ×2

    तेरी महिमा गाने को जो साज उठाया है, गीत नया जीवन में मेरे तब से आया है ×2

    जीवन का हर पल अब मेरा, ×2

    तू ही मुझको थामना। तेरी महिमा……..

    ↻ Chorus

    Verse 2

    तेरा वचन जो राहों में मेरे दीप सा जलता है, मेरे जीवन का हर पहलू उसमें ढलता है ×2

    तेरे वचन के द्वारा मुझको साहस मिलता है, वह तो कभी न भटकेगा जो उन पर चलता है ×2

    तेरे वचन को थामे रहूँ, ×2

    हो मेरी वह साधना। तेरी महिमा……..

    ↻ Chorus

    Verse 3

    वक्त चुनौती देकर पूछे तुमसे बारम्बार, यीशु मसीह को बनाया तुमने जीवन का आधार ×2

    सोचना होगा हर प्राणी को क्या वह है तैयार, देखो शायद कल न आए करना न इन्कार। ×2

    एक दिन करना होगा, ×2

    सबको उसका सामना। तेरी महिमा……

    ↻ Chorus

    What's wrong?

    TLBC 136 · मेरे गीतों का विषय तू मेरी आराधना