Stuti Songs
TLBC 246

प्रभु मैं था एक अज्ञानी

Add to which set?

    Verse 1

    प्रभु मैं था एक अज्ञानी, अनुग्रह से ही तेरी, महिमा जानी

    भेड़ हूँ मैं, तू है गडरिया, आत्मा से मुझको चरा

    तोरे सिवा जाऊं कहाँ, पाऊं तुझे जाऊं जहाँ

    Verse 2

    काले समन्दर से, मैं घिरा था, आस न थी कोई, डूब रहा था

    आ के यीशु तूने बचाया, जीवन का मार्ग दिखाया

    तोरे सिवा जाऊं कहाँ, पाऊं तुझे जाऊं जहाँ

    Verse 3

    प्रभु मैं था एक अभिमानी, करता था अपनी मनमानी

    पत्थर सा दिल पिघलाया, सच्चा प्रेम करना सिखाया

    तोरे सिवा जाऊं कहाँ, पाऊं तुझे जाऊं जहाँ

    Verse 4

    मोरे जीवन के तुम स्वामी, तुमको अर्पण, प्राण, आत्मा भी

    तोरे जैसा कौन है प्रेमी, न मिलेगा, तू सा कोई

    भेड़ हूँ मैं, तू है गडरिया, आत्मा से मुझको चरा

    तोरे सिवा जाऊं कहाँ, पाऊं तुझे जाऊं जहाँ

    Verse 5

    सारे मिलकर जय जय गाएँ, तेरे आगे शीश झुकाएँ

    सर्वशक्तिमान है तू, न कोई तुझ सा प्रभु

    तोरे सिवा जाऊं कहाँ, पाऊं तुझे जाऊं जहाँ

    What's wrong?

    TLBC 246 · प्रभु मैं था एक अज्ञानी