प्रेमी मसीह के प्रेम बराबर प्रेमी है कोई नहीं
Verse 1
प्रेमी मसीह के प्रेम बराबर प्रेमी है कोई नहीं,
प्रेम बना वह मनुष्य, प्रेम से जान दी अपनी,
प्रेम से दी है तसल्ली, ×2
प्रेम नगर में बिराजा।
Chorus
प्रेमी मसीह के प्रेम बराबर प्रेमी है कोई नहीं
Verse 2
प्रेमी मसीह के प्रेम के लिए, दिल में जगह है नही,
प्रेम के जो है बैरी, प्रेम से आँख चुरानी,
कब लग दूर रहेगा, ×2
सुन्दर समय खोएगा।
↻ Chorus
Verse 3
होवे कैसा पापी ऐ भाई, प्रेम वह करता तुझे
पापों का भार तू लाकर, चरणों में शीश नवा दे,
मुक्तिदाता हे यीशु ×2
सच है बचाता यीशु।
↻ Chorus
Verse 4
गफलत में क्यों भूला फिरे है, मुक्ति से ऐसी बड़ी,
आज है दिन मुक्ति का, अनुभव कर ले तू उसका।
देन खुदा की यही है, ×2
आ इसे तू अपना ले।
↻ Chorus
Verse 5
उसके प्रेम का हूँ मैं पूजारी, भक्ति है सच्ची यही,
क्रूस का प्रेम लुभावे, दुनियाँ मुझे न भावे,
पीछे मैं उसके चलूंगा, ×2
बेड़ा पार लगावे।
↻ Chorus