शोर दुनिया में ये हो गया
Chorus
शोर दुनिया में ये हो गया
आज पैदा मसीह हो गया
दुनियाँ वालों उठों नींद से
जागने का समय आ गया है
गड़रिये रात में भेड़ों को चराते थे
दूत संदेश ये दे गया,
आज पैदा मसीह हो गया।
स्वर्ग झूम-झूम करके ये गाता था
सारी दुनियाँ का नूर आ गया
आज पैदा मसीह हो गया।
मंजूसी सोना मुर्र लोबान ले के आए थे
मुक्तिदाता यीशु आ गया,
आज पैदा मसीह हो गया।