सिय्योन देश हमारा है देश
Chorus
सिय्योन देश हमारा है देश
रहते हैं हम परदेश, जायेंगे हम अपने देश
हाल्लेलूयाह, हाल्लेलूयाह
मन ना लगायें यहाँ, जाना हैं हमको वहाँ
यहाँ के सुखों का अन्त होगा
वहाँ के सुखों का अन्त न होगा।
दुख जो हमारे यहाँ, न होगें फिर वहाँ
सारे दुःखों का अन्त होगा
दुःख के ये आँसू यीशु पोंछेगा।
आयेगा यीशु यहाँ, ले जायेगा हमको वहाँ
वादा यीशु का पूरा होगा,
अनन्त जीवन हमको मिलेगा।