अनोखा प्यार है तेरा
Verse 1
शून्य से ले के तू ने मुझे, रच लिया अपने ही रूप में,
प्रेम किया है अनंत प्रेम से,
दिया पुत्र मेरी मुक्ति के लिए।
Chorus
अनोखा प्यार है तेरा, करूँगा स्तुति तेरी मैं सर्वदा .....
अनोखा प्यार है तेरा,
करूँगा स्तुति तेरी मैं सर्वदा .....
Verse 2
जग में आया यीशु स्वर्ग छोड़ के, मेरा सारा दण्ड सह लिया उसने,
कोड़े खा के क्रूस उठाकर यीशु ने, मुझे मुक्ति और चंगाई दी है
Verse 3
अन्न वस्त्र और सभी आशीषें, दी मुझे उसने भरपूरी से
खतरों और मुसीबतों से आँख की, पुतली जैसे संभाला मुझे