तन मन और धन उसे दो अपने यीशु को सब कुछ दो
Chorus
तन मन और धन उसे दो अपने यीशु को सब कुछ दो
तन मन और धन उसे दो, अपने यीशु को सब कुछ दो
क्योंकि उसी के द्वारा उद्धार पाना है, जीती आत्मा का दान उसे दो।
Verse 1
गर यीशु के बनना चाहो, कुछ करके दिखाना होगा ×2
खुद बचना काफी नही हैं, औरों को बचाना होगा
दिल में पहली जगह उसे दो। अपने यीशु को.......
Verse 2
तुम यीशु की सेवा करोगे, अपनी आशीषें तुमको देगा ×2
और पापों की सेवा करोगे, हरगिज नहीं माफ करेगा
उसके लहू से दिल धो लो । अपने यीशु को......
Verse 3
यीशु नाम को अपना कहना, जैसे काँटो की राहों पे चलना ×2
और सच्चे मसीही बनना, संग क्रूस पर उसके मरना
जिन्दा रहने की शक्ति लो। अपने यीशु को.....