थोड़ा समय है बाकी, सेवा अभी है काफी
Chorus
थोड़ा समय है बाकी, सेवा अभी है काफी।
हम रुके नहीं, पीछे मुड़े नहीं। ×2
यीशु है हमारा साथी।
Verse 1
सन्देश सुनाते जाना, सेवा से नहीं शर्माना।
चाहे जग हमें रोके, आये दु:ख के झकोरे।
हमें देगा वह भरपूर शांति।
Verse 2
हम अपना क्रूस उठायें, और यीशु के पीछे आयें।
अपने को त्यागें, यीशु से मन लगायें।
हम उस के हैं विश्वासी।
Verse 3
प्रतिफल हमें वो देगा, विश्वास में स्थिर करेगा।
उसकी आज्ञा हम मानें, उससे शान्ति हम पायें।
प्रतिज्ञा है उसकी काफी।
Verse 4
यीशु ने हमें भेजा है, उसका काम दिन ही दिन में करना है।
वह रात आने वाली, ये हमारी जिम्मेदारी।
यीशु है हमारा न्यायी। ×2