यहोवा चरवाह है मेरा… मुझे कोई घटी नही है
Verse 1
यहोवा चरवाह है मेरा… मुझे कोई घटी नही है
हरी चराईयों में मुझे… स्नेह से चराता वो है
Verse 2
मॄत्यु के अंधकार से… मैं जो जाता था…
प्रभु येशु करूणा से… तसल्ली मुझे दी है
Verse 3
शत्रुओं के सामने… मेज को बिछाता है…
प्रभु ने जो तैयार की…मन मेरा मगन रहा है…
Verse 4
सिरपर वह तेल मला है…अभिषेक मुझे किया है…
दिल मेरा भर गया है… और उमड भी रहा है…
Verse 5
सर्वदा प्रभु के घर में… करूणा निवास जो मैं…
करूणा भलाई उसकी… आनंदित मुझे करती है…